Sonbhadra crime: नेशनल हॉस्पिटल में दो वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित नेशनल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम बच्ची शगुन की मौत हो गई। बच्ची चुर्क वार्ड नंबर-1 निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, शगुन को मौसमी बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था
8:49 PM, Sep 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित नेशनल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम बच्ची शगुन की मौत हो गई। बच्ची चुर्क वार्ड नंबर-1 निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, शगुन को मौसमी बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बच्ची ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के दौरान बरती गई कथित लापरवाही के कारण मासूम की जान गई।हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें
घटना के बाद निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बच्ची की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद पुष्टि हो पाएगी।






