सोनभद्र: भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
सोनभद्र। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 20 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी आदेश में यह निर्देश दिया गया है।
3:59 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 20 अगस्त 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 19 अगस्त को जारी आदेश में यह निर्देश दिया गया है।
आदेश के अनुसार, जिले में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षण गतिविधियां 20 अगस्त को स्थगित रहेंगी। हालांकि, विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस (UDISE+) समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का यह निर्णय लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।