Sonbhadra News : बीजपुर में करोड़ों की जमीन पर घमासान: एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भू-माफियाओं की नजर
विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अड़े,
babhani
6:20 PM, Apr 11, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Naresh Gupta

Photo : Sonprabhat News
बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुँच गया है। शनिवार को न्यायिक अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) रमेश चंद्र ने राजस्व टीम के साथ विवादित स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग और निजी पक्षकारों के बीच उलझे दावों के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही।विवाद का केंद्र बीजपुर मोटर गैरेज से बस स्टैंड पुलिया के बीच स्थित आराजी संख्या 1604 'क' और 'ख' है। सड़क की दक्षिण पटरी पर स्थित यह कई बीघे का चक वर्तमान में सबसे हॉट प्रॉपर्टी बना हुआ है।
क्यों है विवाद?
स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस जमीन पर भू-माफियाओं की गिद्ध दृष्टि जमी हुई है। वे इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में हैं, जिसके चलते यहाँ कब्जे को लेकर अक्सर तनातनी बनी रहती है।

विज्ञापन
आमने-सामने आए दावेदार
निरीक्षण के दौरान दो मुख्य पक्षकार, जमुना गुप्ता और गोविंद गुप्ता, खुलकर सामने आए। दोनों ने सड़क के किनारे की भूमि पर अपना-अपना मालिकाना हक जताते हुए एडीएम के समक्ष दस्तावेज पेश किए।
दोनों पक्षों ने जमीन पर काबिज होने का दावा किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
एडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में पूरे रकबे की पैमाइश और स्थिति का जायजा लिया। मामले में वन विभाग की दावेदारी ने कानूनी गुत्थी को और उलझा दिया है।

विवादित स्थल पर लोगों की भीड़
जल्द होगा फैसला....
विज्ञापन
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और कागजातों की जांच के बाद एडीएम रमेश चंद्र ने कहा कि मामला पहले से ही उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्पष्ट किया की दोनों पक्षों की पत्रावलियां मेरे पास सुरक्षित हैं। स्थलीय निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही निष्पक्ष और विधिवत निर्णय लिया जाएगा।
सिरसोती की ओर रवाना हुई टीम
बीजपुर में निरीक्षण संपन्न करने के बाद एडीएम की टीम सिरसोती गाँव के लिए रवाना हो गई, जहाँ एक अन्य भू-विवाद के निस्तारण हेतु निरीक्षण किया जाना था। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण, राजस्व कर्मी और पुलिस बल तैनात रहा।






