होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक खड़ी कार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बाइक खड़ी कार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

7:28 AM, May 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तेज रफ्तार बाइक खड़ी कार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी अज्ञात कार से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति से चोपन की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से जा भिड़ा। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान पिंटू यादव (पुत्र बचाऊ यादव), निवासी गुरूर चकड़ी, ओबरा तथा राजकुमार (पुत्र विश्वनाथ), निवासी रेक्शहवा के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर डाला पुलिस एवं यूपी-112 पीआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना में शामिल अज्ञात कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions