संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
12:05 PM, Jun 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार सुबह लगभग 8 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता भारती (16 वर्ष), पुत्री राम अवध भारती, निवासी पटवध ग्राम पंचायत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें






