नवागत जिलाधिकारी ने शिवद्वार मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद
नवागत जिलाधिकारी ने शिवद्वार मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद
8:13 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: सोन प्रभात लाइव

घोरावल (सोनभद्र)। नवागत जिलाधिकारी ने शुक्रवार शाम प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर पहुंचकर उमा महेश्वर का दर्शन-पूजन किया और दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर की दिव्य प्रतिमा को देखकर वह भाव-विभोर हो गए।मौके पर पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी और शिवराज गिरी ने जिलाधिकारी को विधि-विधान से दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान पुजारियों ने उन्हें उमा महेश्वर की तस्वीर भी भेंट की।दर्शन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के समीप स्थित तालाब का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस अवसर पर एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






