होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

8:54 PM, Jun 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटौंधी गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मालगाड़ी के चालक ने रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। चालक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ एवं दुद्धी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू की।पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।दुद्धी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने तथा युवक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions