मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
8:38 PM, May 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

रेणुकूट (सोनभद्र)। मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर बुधवार की भोर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार, अकलवंत (26) पुत्र नंदलाल निवासी साऊडीह (हाथीनाला) और अजय कुमार (25) पुत्र शंखलाल निवासी हथवानी मंगलवार की रात रेणुकूट में एक बारात में शामिल होने आए थे। बुधवार की भोर में दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






