मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल. Mirzapur News
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाने के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
mirzapur
3:01 PM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Shaktipal

Image : Sonprabhat News
मिर्जापुर। जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाने के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 22 वर्षीय रोशन कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवाजी के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी सुंदरम (22) पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।






