होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की मौत, गैस कटर से निकाला शव

रेणुकूट में खाई में गिरा ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की मौत; गैस कटर और क्रेन से निकाला गया शव

2:40 PM, Jul 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

खाई में गिरा ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की मौत, गैस कटर से निकाला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रेणुकूट में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे भुतहिया पुलिया के पास रेणुकूट की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला, पिपरी और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया।चालक को बाहर निकालने के लिए कई घंटों तक प्रयास किए गए, लेकिन ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। इसके बाद रेणुकूट पुलिस गैस कटर और आवश्यक उपकरणों के साथ मिस्त्री को मौके पर लेकर पहुंची। ट्रेलर की बॉडी काटकर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन वह केबिन में बुरी तरह फंसा रहा।अंततः भोर करीब चार बजे क्रेन मौके पर पहुंची। इसके बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (24), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम रमसगरा, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई।चालक को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चरी में रखवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह के अनुसार, हादसे के बाद चालक करीब तीन से चार घंटे तक जीवित था, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने सरकार से इस मार्ग को जल्द फोरलेन बनाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions