तबादला एक्सप्रेस: पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, एक स्थानांतरण आदेश निरस्त
सोनभद्र। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है स्थानांतरण आदेश की अनुसार, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी स्तर के पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया
9:38 AM, Oct 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है स्थानांतरण आदेश की अनुसार, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी स्तर के पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इनमें एक पुलिसकर्मी का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें यथावत पुलिस लाइन में प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय को चौकी प्रभारी आवास से चौकी रेनुसागर भेजा गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक गिरिजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी काशीश्रम आवास तथा उपनिरीक्षक शकील अहमद खाँ को पुलिस लाइन से थाना राबर्ट्सगंज में तैनात इसके अलावा, उपनिरीक्षक विजय नारायण यादव का पूर्व में थाना अनपरा के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें यथावत पुलिस लाइन में रखने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
वहीं, मुख्य आरक्षी अफजाल शेख को पुलिस लाइन से चुनाव सेल भेजे जाने का उल्लेख भी सूची में है।पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है






