तबादला एक्सप्रेस:रीता यादव बनी राबर्ट्सगंज की महिला थाना प्रभारी
सोनभद्र। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण के तहत थाना और चौकी प्रभारियों में बदलाव किया गया है
5:28 AM, Oct 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

,
सोनभद्र में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला
सोनभद्र। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण के तहत थाना और चौकी प्रभारियों में बदलाव किया गया है।
जारी फेरबदल के अनुसार निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को अनपरा प्रभारी निरीक्षक से ओबरा प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं एसआई राजेश जी चौबे, जो पिपरी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अनपरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
जितेन्द्र सरोज, रेणुकूट चौकी इंचार्ज से स्थानांतरित होकर म्योरपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। अजय श्रीवास्तव, बीना चौकी इंचार्ज से पिपरी थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।इसके अलावा संतोष सिंह, म्योरपुर थानाध्यक्ष से स्थानांतरित होकर डाला चौकी इंचार्ज होंगे। एसआई अमित सिंह को ओबरा कस्बा चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय सिंह को दुद्धी कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
इंस्पेक्टर मनोज तिवारी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं डाला चौकी इंचार्ज रहे घनश्याम तिवारी को बीना चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
महिला पुलिस अधिकारियों के फेरबदल में महिला एसआई रीता यादव, थाना पिपरी से स्थानांतरित होकर महिला थाना राबर्ट्सगंज की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।
यह भी पढ़ें






