होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अमृत बाग में वीबी जी राम जी के तहत हुआ वृक्षों का संरक्षण, नए पौधों से बढ़ी हरियाली

अमृत बाग में वीबी जी राम जी के तहत हुआ वृक्षों का संरक्षण, नए पौधों से बढ़ी हरियाली

3:02 PM, Jul 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

अमृत बाग में वीबी जी राम जी के तहत हुआ वृक्षों का संरक्षण, नए पौधों से बढ़ी हरियाली
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*


रौप ग्राम पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और श्रमिकों को रोजगार देने की दिशा में प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव का सराहनीय पहल


चुर्क (सोनभद्र), गुरुवार। रौप ग्राम पंचायत स्थित अमृत बाग में बीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृक्षों की निराई-गुड़ाई का कार्य कराया गया। साथ ही जिन स्थानों पर पुराने पेड़ समाप्त हो चुके थे, वहां नए पौधे लगाकर बाग की हरियाली को पुनर्जीवित किया गया।इस अभियान के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अमृत बाग को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया। पौधरोपण एवं रखरखाव के कार्य से बाग की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाले समय में यह बाग क्षेत्र की पहचान बनेगा। बाहर से आने वाले लोग भी इसकी हरियाली और सुंदरता देखकर प्रेरित होंगे। ग्राम पंचायत की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions