होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने दी जान, पांच बेटों व दो बेटियों का सिर से उठा पिता का साया

पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने दी जान, पांच बेटों व दो बेटियों का सिर से उठा पिता का साया

10:27 AM, Jun 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने दी जान, पांच बेटों व दो बेटियों का सिर से उठा पिता का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बैरहवा टोला में रविवार सुबह एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बैरहवा टोला निवासी धर्मेंद्र उर्फ पौड़ी धइकार (45) पुत्र देवी दयाल रविवार सुबह घर से थाने जाने की बात कहकर निकले थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और आपसी कलह को लेकर मानसिक तनाव में थे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर उन्होंने लुंगी के सहारे फांसी लगा ली।कुछ समय बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल परिजनों और चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की।मृतक अपने पीछे पांच पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।चोपन पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions