सोनभद्र में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना की कार्रवाई
सोनभद्र में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना की कार्रवाई
5:49 PM, May 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। महिला एवं बाल यौन शोषण से जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और सोशल मीडिया व इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों पर निगरानी के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एनसीएमईसी (NCMEC) पोर्टल और साइबर ट्रिपलाइन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने से जुड़ी दो शिकायतें सोनभद्र जनपद से संबंधित पाई गईं।साइबर सेल ने तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल डिटेल, आईपी डिटेल और प्रोफाइल संबंधी जानकारी जुटाई। जांच में दो लोगों की पहचान होने के बाद प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार दुद्धी कस्बा निवासी सैफ और ओबरा क्षेत्र निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से अपलोडिंग में प्रयुक्त मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण भी सत्यापन के लिए कब्जे में लिए हैं।पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उनके मित्रों का सोशल मीडिया ग्रुप था, जिसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य माध्यमों से वीडियो साझा किए जाते थे। पुलिस का दावा है कि अधिक व्यूज और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जाती थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक या बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर अपलोड, शेयर या फॉरवर्ड न करें। ऐसा करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आ सकता है, जिस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें






