वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल, नवाटोला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
सोनभद्र/ओबरा। वर्दी में शराब पीने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नवाटोला चौकी इंचार्ज राजबहादुर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार रात तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की।
6:25 AM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सीओ ओबरा को सौंपी गई जांच, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाईसोनभद्र/ओबरा। वर्दी में शराब पीने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नवाटोला चौकी इंचार्ज राजबहादुर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार रात तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। साथ ही मामले की जांच सीओ ओबरा प्रभात राय को सौंपते हुए अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को वर्दी में शराब पीते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्ति की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र की नवाटोला चौकी के प्रभारी राजबहादुर यादव के रूप में की गई। वीडियो में संबंधित व्यक्ति के लड़खड़ाते कदमों को लेकर भी सवाल उठाए गए। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि इस दौरान लोगों के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई।हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नवाटोला चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। प्रकरण की जांच सीओ ओबरा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
यह भी पढ़ें






