होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो हफ्ते से बिजली संकट झेल रहे अम्मा टोला के ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

दो हफ्ते से बिजली संकट झेल रहे अम्मा टोला के ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

8:29 PM, May 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

दो हफ्ते से बिजली संकट झेल रहे अम्मा टोला के ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/सोनभद्र। सब स्टेशन परासपानी क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला में पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश के दौरान भालूपर टोला का 25 केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।शुक्रवार दोपहर महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल, पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावित हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन दुश्वार हो गया है।प्रदर्शन में शामिल लवकेश प्रजापति, निर्भय चौधरी, सुशील त्रिपाठी, राजेन्द्र कुशवाहा, अनिल, अवधेश कुशवाहा, रोहित साहनी, शिवदत्त, पप्पू कुशवाहा और छविनाथ साहनी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-पानी के दौरान ट्रांसफार्मर जलकर गिर गया था। इसके बाद कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions