आरंगपानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
आरंगपानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
8:03 PM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu Lal sharma

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में पेयजल संकट, सीसी रोड निर्माण और बांध मरम्मत समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। शांति देवी ने कहा कि लगातार जलस्तर नीचे गिरने से हैंडपंप और अन्य जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरंगपानी में नल-जल योजना के तहत नियमित पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की।वहीं सुलेखा देवी ने गांव के तेलिया गड़ई बांध का मुद्दा उठाते हुए बताया कि बांध कई वर्षों से टूटा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को खेती और पानी संचयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बांध की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।देवकुमारी ने बताया कि गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए कई बार नापी हो चुकी है और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि बाद में सामग्री को दूसरी जगह ले जाकर कार्य करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।ज्ञापन देने वालों में युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, देवकुमारी, कुसुम कुमारी, सुलेखा देवी, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य देवकुमारी, शांति देवी, दिलेश्वरी अगरिया, सीता कुमारी, शिव कुमारी पठारी, राजकुमारी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें






