घर लौटते समय काल बनी ऑटो की टक्कर, बुझा घर का चिराग
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सामने से आ रहे ऑटो की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक को हिरासत में
2:38 PM, Oct 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत; ऑटो चालक हिरासत मेंसोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सामने से आ रहे ऑटो की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सठहीं गांव निवासी आनंद प्रकाश सिंह (25) पुत्र जगदीश सिंह गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक से राबर्ट्सगंज से अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के समीप स्टेट हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही दुर्घटना के संबंध में ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।उधर, जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनंद प्रकाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं सठहीं गांव में भी मातम पसरा है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया।
यह भी पढ़ें






