होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, गमछा, गुड़ और छाछ वितरित

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, गमछा, गुड़ और छाछ वितरित

8:16 PM, May 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, गमछा, गुड़ और छाछ वितरित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन्हें गमछा, गुड़ और छाछ वितरित किया गया। इस दौरान श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और संघर्ष को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।मंच की ओर से कहा गया कि किसी मजबूरी में ही इंसान मजदूर बनता है और समाज के विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए प्रतिवर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम के दौरान मजदूरों ने मंच के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार का सम्मान बहुत कम अवसरों पर मिल पाता है। इससे सभी श्रमिकों में खुशी का माहौल रहा।इस अवसर पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनता सांवरिया, सचिव श्रीमती चित्रा जालान, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केड़िया, निवर्तमान अध्यक्षा रितु जालान, महिला मंडल सोनभद्र की अध्यक्षा श्रीमती अनीता थर्ड, एकता केजरीवाल, रुचि सांवरिया सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions