लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे युवक से मारपीट, रुपये छीनने का भी आरोप; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे मारकुंडी की ओर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के छोटे भाई ने दो अज्ञात युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। शनिवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, हालांकि प्रारंभिक जांच में
7:59 AM, Nov 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे मारकुंडी की ओर जा रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के छोटे भाई ने दो अज्ञात युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। शनिवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, हालांकि प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने की पुष्टि नहीं हो सकी है।चोपन थाना क्षेत्र के बेलकप निवासी सत्यजीत के अनुसार, उनका बड़ा भाई विश्वजीत शुक्रवार को किसी काम से रॉबर्ट्सगंज आया था। उसने बैंक से कुछ रुपये निकाले और पांच हजार रुपये सत्यजीत के खाते में जमा किए। इसके बाद शेष रकम लेकर वह देर शाम बाइक से घर लौट रहा था।आरोप है कि लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे पाइपलाइन क्रॉसिंग के पास एक बाइक सवार युवक ने विश्वजीत का रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे से एक अन्य युवक भी पहुंच गया। दोनों उसे खींचकर झाड़ियों में ले गए और मारपीट करने के बाद उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।मामले में सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की शिकायत सामने आई है। बैंक से रुपये निकालने और छिनैती किए जाने की बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। लोढ़ी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर घटना और आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें






