रेलवे कटिंग में गिरने से युवक गम्भीर रूप से घायल
रेलवे कटिंग में गिरने से युवक गम्भीर रूप से घायल
8:35 PM, May 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे कटिंग पर ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि वार्ड नंबर 5 रेलवे कटिंग चुर्क के पास तीन लड़के इंद्रजीत पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 20 वर्ष, विकास उर्फ विक्की रवानी पुत्र बुच्चू उम्र करीब 22 वर्ष, धनंजय रवानी पुत्र सुरेश उम्र करीब 24 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कुसमा थाना राबर्ट्सगंज नशे की हालत में रेलवे लाइन के किनारे ऊपर टहल रहे थे अचानक पैर फिसलने से विकास उर्फ विक्की लगभग 20 फीट नीचे रेलवे लाइन के किनारे पटरी पर गिर गया जिससे घायल हो गया जिसे ग्रामीणों की मदद से निकलवा कर 108 नंबर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लोढ़ी भिजवाया गया है और उनके परिजन भी सूचना पा कर घटना स्थल पर पहुच गए और कोई घायल नहीं है ग्रामीणों की सुचना पर चौकी प्रभारी विनोद यादव मय हमराह मौके पर पहुच गये घायल का इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है
यह भी पढ़ें






