होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अंश निर्धारण महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 लेखपाल होंगे सम्मानित

अंश निर्धारण महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 लेखपाल होंगे सम्मानित

8:12 PM, Jun 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अंश निर्धारण महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 लेखपाल होंगे सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिलेगा जिलाधिकारी सम्मान, अभियान 26 जून तक जारी
सोनभद्र, 24 जून 2026। जनपद में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अंश निर्धारण महाअभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लेखपालों को जिलाधिकारी सम्मान से नवाजा जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।
जनपद में 26 जून 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी लंबित मामलों का त्वरित समाधान कर आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान निर्धारित अवधि में सर्वाधिक और गुणवत्तापूर्ण अंश निर्धारण कार्य पूरा करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपालों का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि अंश निर्धारण कार्य राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका सीधा संबंध आमजन के भूमि अधिकारों एवं राजस्व अभिलेखों की शुद्धता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं लेखपालों से अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अंश निर्धारण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण से भूमि विवादों में कमी आएगी, राजस्व अभिलेख अधिक सटीक एवं अद्यतन होंगे तथा नागरिकों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions