ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए 10 वर्षीय बालक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए 10 वर्षीय बालक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
7:45 PM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र के वार गांव में गुरुवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 10 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वार गांव निवासी प्रियांशु प्रजापति (10) पुत्र रामबली प्रजापति गुरुवार शाम घर से छपका टोला के पास आम लेने जा रहा था। इसी दौरान वार की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।परिजनों ने घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। बालक के शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






