होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पांडु नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

कोन:हरिजन बस्ती निवासी नंदलाल भारती का मकान पांडु नदी के किनारे स्थित है। सोमवार शाम करीब चार बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र शौर्य कुमार नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया

8:41 PM, Sep 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पांडु नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:कोन हरिजन बस्ती निवासी नंदलाल भारती का मकान पांडु नदी के किनारे स्थित है। सोमवार शाम करीब चार बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र शौर्य कुमार नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया।बालक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई।

लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने घटना की सूचना कोन थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित हरिजन बस्ती में सोमवार शाम पांडु नदी में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions