सर्पदंश से 11 वर्षीय किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुड़वानी में सोमवार की मध्यरात्रि विषैले जन्तु के काटने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया
6:53 PM, Sep 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला जुड़वानी में सोमवार की मध्यरात्रि विषैले जन्तु के काटने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार, जुड़वानी निवासी राजकुमार गोड़ की 11 वर्षीय पुत्री सुरस्ती सोमवार की रात घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। काटने के बाद किशोरी तेज आवाज में चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर गए।चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए और घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।चोपन थाना के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया 11 वर्षीय सुरस्ती की मौत सर्पदंश से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






