होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के 120 छात्रों ने HCL Tech IT पार्क लखनऊ का किया औद्योगिक भ्रमण

चुर्क सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के करीब 120 विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित आईटी सिटी के HCL Tech कैंपस का सफल औद्योगिक भ्रमण किया। यह शैक्षणिक दौरा संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. प्रशान्त पाण्डेय के समन्वय तथा संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ

4:39 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के 120 छात्रों ने HCL Tech IT पार्क लखनऊ का किया औद्योगिक भ्रमण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
चुर्क सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के करीब 120 विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित आईटी सिटी के HCL Tech कैंपस का सफल औद्योगिक भ्रमण किया। यह शैक्षणिक दौरा संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. प्रशान्त पाण्डेय के समन्वय तथा संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विशेष जानकारीपरक सत्र आयोजित किया गया। इसे श्री यश शर्मा एवं श्री जतिन ने संचालित किया। सत्र में छात्रों को आईटी उद्योग में एआई के बढ़ते उपयोग, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, रोहित शुक्ला, इंद्रजीत, आदर्श एवं नीरज के निरंतर प्रयास, प्रबंधन एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट वर्क कल्चर और लाइव आईटी प्रोजेक्ट्स को करीब से समझने का अवसर मिला।निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। इससे उन्हें उद्योग जगत की कार्यप्रणाली समझने तथा भविष्य के करियर और प्लेसमेंट की बेहतर तैयारी में सहायता मिलती है।भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, सीएसई विभाग की पूरी टीम तथा HCL Tech प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।यह जानकारी रोहित शुक्ला, मीडिया सेल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र द्वारा दी गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions