विषैले जंतु के काटने से 15 वर्षीय बालक की मौत, घर में मचा कोहराम
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मंगलवार शाम विषैले जंतु के काटने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां रमबसिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
7:47 PM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घास काटने खेत गया था संतलाल, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दमसोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मंगलवार शाम विषैले जंतु के काटने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां रमबसिया का रो-रोकर बुरा हाल है।जोबेदह गांव निवासी रमाशंकर का 15 वर्षीय पुत्र संतलाल मंगलवार शाम पशुओं के लिए घास काटने खेत में गया था। घास काटते समय किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। जंतु के काटने के बाद संतलाल किसी तरह दौड़कर घर पहुंचा और अपनी मां रमबसिया को घटना की जानकारी दी।परिजनों को घटना की जानकारी होते ही वे आनन-फानन में संतलाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए।बुधवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट में विषैले जंतु की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें






