होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सहिना खातून की मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

4:15 PM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया था रेफर, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित किया; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजादुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सहिना खातून की मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी मुराद अहमद की पुत्री सहिना खातून मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकली थी। इसी दौरान ठेमा नदी स्थित रेलवे पुल पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद किशोरी के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, इस घटना से पूरे गांव में दुख व्याप्त है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions