होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मायके में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के बाराडाड़ गांव में रविवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता सीमा खरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मांची थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी

9:04 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मायके में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के बाराडाड़ गांव में रविवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता सीमा खरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मांची थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।परिजनों के मुताबिक सीमा का विवाह करीब तीन माह पूर्व मार्च में मांची गांव निवासी युवक से हुआ था। रक्षाबंधन से पहले वह ससुराल से अपने मायके आई थी। रविवार सुबह वह घर से कहीं चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में वह रायपुर में अपने परिचित युवक के साथ मिली, जिसके बाद उसे घर लाया गया।परिजनों के अनुसार इस घटनाक्रम को लेकर घर में विवाद और तनाव की स्थिति बनी थी। इसी बीच शाम को सीमा की मौत की जानकारी सामने आई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions