CEIR पोर्टल से 207 गुम मोबाइल बरामद,कर वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई 2026 से अब तक 207 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए
12:51 PM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई 2026 से अब तक 207 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग करते हुए गुम मोबाइल फोन को ट्रेस किया।अभियान के दौरान ट्रेस किए गए 207 मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल द्वारा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के समस्त थानों के बीच बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता तथा लगातार किए गए अनुश्रवण का परिणाम है।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समयबद्ध तरीके से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें






