होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

8:43 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

:सोनभद्र जिले के अनपरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-20 में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेनुसागर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अक्षय कुमार (22), पुत्र किशोर कुमार शर्मा, के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अक्षय शनिवार रात की तरह अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह जब उसके पिता कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल रेनुसागर पुलिस चौकी को सूचना दी गई।चौकी प्रभारी रेनुसागर ने मौके का निरीक्षण कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions