चुर्क में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि मनाई गई, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया माल्यार्पण
चुर्क, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया
7:58 PM, Aug 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार, 13 अगस्त 2026 को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, सुशासन, जनकल्याण तथा समाज एवं संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया।
रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उनके पिता मनकोजीराव शिंदे ने उन्हें शिक्षा एवं संस्कार दिए। अहिल्याबाई अपने कुशल प्रशासन, जनकल्याणकारी कार्यों तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध रहीं। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं के निर्माण एवं पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का निधन 13 अगस्त 1795 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाजसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, नगर पंचायत के सभासद एवं कर्मचारीगण सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह भी पढ़ें






