तेज बारिश में गिरा 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ,बावनझरिया गांव की बिजली आपूर्ति ठप
तेज बारिश में गिरा 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ,बावनझरिया गांव की बिजली आपूर्ति ठप
6:19 PM, Jun 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के बीडर ग्राम पंचायत अंतर्गत बावनझरिया गांव के वार्ड नंबर-4 में शुक्रवार शाम तेज बारिश और आंधी के दौरान 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गिर जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों को अंधेरे और बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर दो विद्युत खंभों पर स्थापित था। शुक्रवार शाम आई तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण दोनों खंभे क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। संयोगवश घटना के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिससे कोई जनहानि या अन्य बड़ा हादसा नहीं हुआ।ट्रांसफार्मर गिरने के बाद पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बीडर के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर विद्युत विभाग को अवगत कराया जाएगा, ताकि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और खंभों की मरम्मत कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए तत्काल कार्रवाई कर गांव में जल्द से जल्द बिजली बहाल कराई जाए।
यह भी पढ़ें






