संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शनिवार रात प्रयागराज से घर लौटे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खाना खाने के बाद बुखार की दवा लेने के कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।
6:29 AM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शनिवार रात प्रयागराज से घर लौटे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खाना खाने के बाद बुखार की दवा लेने के कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।जामपानी गांव निवासी जोगिंद्र (25) पुत्र रामलखन गोंड प्रयागराज में काम करता था। ग्राम प्रधान के पति उदय गुप्त के अनुसार, जोगिंद्र कई महीने बाद शनिवार देर शाम अपने घर लौटा था।परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और बुखार की दवा ली। रात करीब दस बजे वह पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकला। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे बेचैनी महसूस हुई। हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचे।चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मराज ने जांच के बाद जोगिंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मेमो के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।युवक की मौत को लेकर परिजनों में मातम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






