संदिग्ध हालात में 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बसवा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक खाना खाने के बाद सोया था। देर रात उसे किसी चीज के काटने जैसा महसूस हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी।
10:04 AM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

करमा, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बसवा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक खाना खाने के बाद सोया था। देर रात उसे किसी चीज के काटने जैसा महसूस हुआ, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी।परिजन उसे तत्काल झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद रात में ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन इसके बावजूद संतुष्ट नहीं हुए और युवक को लेकर चुनार स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक की पहचान सरोज यादव (32) पुत्र नंदलाल यादव, निवासी बसवा गांव के रूप में हुई है।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी ममता और छोटे बच्चे हिमांशू व प्रियांशू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे पिता की मौत से सदमे में हैं और बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।






