होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में वाराणसी जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 जनपदों की टीमें ले रहीं हिस्सा

सोनभद्र में वाराणसी जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 जनपदों की टीमें ले रहीं हिस्सा

6:03 PM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में वाराणसी जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 जनपदों की टीमें ले रहीं हिस्सा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित वाराणसी जोन की 43वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को पुलिस लाइन, सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें वाराणसी जोन के 10 जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, मऊ और वाराणसी जनपदों की टीमें बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रही हैं। खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना से प्रतियोगिता स्थल पूरे दिन जीवंत बना रहा।प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है और ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं।उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित प्रदर्शन का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों का उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।यह प्रतियोगिता 12 जुलाई तक विभिन्न वर्गों में जारी रहेगी। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions