तहसील दिवस में 47 मामले आए, पांच का मौके पर निस्तारण; दो के लिए टीमें रवाना
दुद्धी (सोनभद्र)सभागार में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने की। इस दौरान जनसमस्याओं से संबंधित कुल 47 मामले सामने आए, जिनमें से पांच का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया। वहीं, दो मामलों के समाधान के लिए टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया
7:19 AM, Aug 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)सभागार में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने की। इस दौरान जनसमस्याओं से संबंधित कुल 47 मामले सामने आए, जिनमें से पांच का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया। वहीं, दो मामलों के समाधान के लिए टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।तहसील दिवस के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की कक्षा 10 की छात्रा आकृति गुप्ता ने नगर की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर तहसीलदार को पत्र सौंपा। छात्रा ने पत्र में कहा कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो लोग 50 दशक पीछे चले गए हों। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के भी सख्त निर्देश दिए।इस अवसर पर तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






