सोनभद्र में 55.989 किलो गांजा बरामद, 1अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची बरामद हुई है।
7:42 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी से संबंधित पर्ची बरामद हुई है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार मंगलवार, 1 सितंबर 2026, को दुद्धी थाना पुलिस म्योरपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर विंढमगंज की ओर से आ रही सफेद कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक चालक वाहन लेकर रजखड़ की ओर भागने लगा, जिसके बाद टीम ने पीछा कर रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।वाहन की तलाशी के दौरान डिग्गी से खाकी रंग के टेप में लिपटे 53 बंडलों में कुल 55.989 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई है, जबकि बरामद वर्ना कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह, निवासी अलीपुर, थाना कासिमपुर, तहसील संडीला, जनपद हरदोई के रूप में बताई है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने उड़ीसा के बोध क्षेत्र से गांजा लाकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी और चिनहट क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की जानकारी दी है। मामले में अन्य कथित सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।इस संबंध में थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 246/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन को आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण पुलिस द्वारा एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किए जाने की बात कही गई है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह उपनिरीक्षक संजय सिंह थाना दूद्धी उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद थाना दूद्धी हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार बिंद, कांस्टेबल गणेश मिश्रा सहित दुद्धी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






