होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

12:15 PM, Aug 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के धौराडीह टोले में बुधवार सुबह तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग राम अवतार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि राम अवतार मंगलवार रात शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उनका शव गांव के तालाब में उतराया मिला।सूचना पर ग्राम प्रधान उद्यम सिंह यादव ने गुरमा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक की पहचान राम अवतार, पुत्र स्वर्गीय रामसनेही गोंड के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कनकू, थाना चोपन क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में अपनी बेटी गीता देवी तथा पत्नी स्वर्गीय सीताराम के साथ मारकुंडी के धौराडीह टोले में रह रहे थे।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions