तालाब में डूबने से 80 वर्षीय महिला की मौत, मचा कोहराम
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में बुधवार सुबह तालाब में डूबने से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया
9:16 PM, Aug 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव में बुधवार सुबह तालाब में डूबने से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बेलखुरी गांव निवासी 80 वर्षीय संपतिया पत्नी रामधनी बुधवार सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि तालाब के पास पहुंचने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं।आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जांच के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
यह भी पढ़ें
Generate tags seo friendly for this content for sonprabhat news sonbhadra






