होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेनुकूट के गांधी मैदान में सजेगा भगवान श्री गणेश का भव्य दरबार, तैयारियां पूरी, दिखा भक्तों का उत्साह।

रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर में आगामी गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री गणेश पूजा समिति, रेणुकूट के तत्वावधान में इस वर्ष भी गांधी मैदान में 14 सितंबर से 18 सितंबर तक भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है,

6:03 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

रेनुकूट के गांधी मैदान में सजेगा भगवान श्री गणेश का भव्य दरबार, तैयारियां पूरी, दिखा भक्तों का उत्साह।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर में आगामी गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री गणेश पूजा समिति, रेणुकूट के तत्वावधान में इस वर्ष भी गांधी मैदान में 14 सितंबर से 18 सितंबर तक भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारी मे राज बाबू वर्मा ने बताया कि गांधी मैदान में आकर्षक व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पंडाल को आकर्षक लाइटों और आधुनिक सजावट से सजाया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष वेदी तैयार की जा रही है। आइए, हम सभी भगवान श्री गणेश के पावन उत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद के इस महापर्व को भव्य बनाएं।
गणपति बप्पा मोरया! आयोजक: समस्त व्यापारी बन्धु, रेणुकूट
मंडप में आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम
🪔 कार्यक्रम विवरण:
🔸 14 सितम्बर: प्रातः 10:00 बजे मूर्ति स्थापना एवं सायं 7:00 बजे से महाआरती🔸 15 सितम्बर: सायं 7:00 बजे से सुंदर कांड🔸 16 सितम्बर: सायं 7:00 बजे से महाआरती एवं रात्रि 8:00 बजे से जागरण🔸 17 सितम्बर: सायं 8:00 बजे से श्याम कीर्तन🔸 18 सितम्बर: प्रातः 10:00 बजे से भंडारा, तत्पश्चात शोभायात्रा एवं दोपहर 3:00 बजे मूर्ति विसर्जन
🙏 पूजा का समय: प्रत्येक दिवस प्रातः 9:00 बजे एवं सायं 6:00 बजे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions