ज्ञानेन्द्र सिंह "ज्ञानू" के स्वागत में दिनांक 03 नवम्बर दिन मंगल वार को होगी भव्य वाहन रैली
जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह परिहार एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा
7:19 PM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह परिहार एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा...
*फुटकर एवं लघु व्यवसायिक सामाज प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज, परसौना से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रैली*
*पूर्व प्रदेश महामंत्री अंजनी प्रसाद दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिखाएंगे हरी झंडी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शिवाजी कॉम्प्लेक्स में होगी सभा*
सिंगरौली।
लघु एवं फुटकर कांग्रेस सामाजिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह "ज्ञानू" के स्वागत को लेकर जिला मुख्यालय में भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उनके स्वागत में शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल रैली निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच खुटार बालमुकुंद सिंह परिहार "डॉक्टर" एवं किसान प्रकोष्ठ सिंगरौली जिला अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई गई। आयोजकों का दावा है कि स्वागत रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ शामिल होंगे।
*दोपहर 12 बजे परसौना से शुरू होगी स्वागत रैली*
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत रैली नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के भोपाल से अपने निजी वाहन द्वारा परसौना पहुंचने के बाद आतिशबाजी, बैंड बाजा, फूल माला एवं सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश दिखाकर स्वागत करने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अंजनी कुमार दुबे एडवोकेट एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रैली नौगढ़ तेलाई कचनी होते हुए माजन मोड़ पहुंचेगी, जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
वहां से रैली पुराना यातायात चौराहा होते हुए थाना रोड स्थित अंबेडकर चौक पहुंचेगी। वहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद काली मां मंदिर रोड से न्यायालय मार्ग होते हुए रैली नवजीवन विहार स्थित इंदिरा चौक पहुंचेगी। वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।
*शिवाजी कॉम्प्लेक्स में सभा और स्वागत समारोह* शिवाजी कॉम्प्लेक्स में सभा एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह "ज्ञानू" का कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
*शहर में दिखेगी कांग्रेस की ताकत*
स्वागत समारोह को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारियों की जानकारी दी। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी से विशाल वाहन रैली सफल होगी,
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति की ओर से जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें






