होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

वनदेवी मंदिर के पास बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं की खड़ी कार में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर.

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक गणेश समेत कई लोग बाल-बाल बचे

sonebhadra

10:20 PM, Oct 16, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू.गुप्ता

वनदेवी मंदिर के पास बड़ा हादसा टला, श्रद्धालुओं की खड़ी कार में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर.

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक गणेश समेत कई लोग बाल-बाल बचे

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के समीप स्थित वनदेवी मंदिर के पास  आज शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गणेश समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना के समय श्रद्धालु कार से उतरकर कुछ दूर जा चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Image

जानकारी के अनुसार, रेणुकूट से कुछ श्रद्धालु माँ वनदेवी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार खड़ी की और उससे उतरकर कुछ कदम आगे बढ़े ही थे कि अनपरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि कार से उतरकर दूर जा चुके श्रद्धालु हादसे की चपेट में आने से बच गए। कार चालक गणेश समेत अन्य लोगों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

घटना के बाद मंदिर के आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों से होने वाले खतरे को उजागर किया है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions