होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग स्थल निर्धारित, अब वहीं लिए जाएंगे ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग स्थल निर्धारित, अब वहीं लिए जाएंगे ज्ञापन

9:32 PM, Jun 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग स्थल निर्धारित, अब वहीं लिए जाएंगे ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


कलेक्ट्रेट के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने चिन्हित स्थान पर ही होंगे प्रदर्शन
,

डीएम का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सोनभद्र। जनपद में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब विभिन्न राजनीतिक, अराजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित स्थल पर ही किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों के ज्ञापन भी उसी स्थल पर प्राप्त किए जाएंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं। वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा परिसर में धरना-प्रदर्शन किए जाने से जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा की ओर धरना-प्रदर्शन के लिए एक पृथक स्थल निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में होने वाले सभी धरना-प्रदर्शन केवल निर्धारित स्थल पर ही आयोजित कराए जाएं। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी संगठन को निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्यत्र धरना-प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त करें तथा प्राप्त मांगों एवं शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए प्रशासनिक कार्यों, जनसुनवाई व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधाओं को प्रभावित होने से बचाना है। उन्होंने सभी संगठनों से निर्धारित स्थल का उपयोग करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions