खाना बनाते समय कच्चे मकान में अचानक लगी आग, भारी नुक्सान
खाना बनाते समय कच्चे मकान में अचानक लगी आग, भारी नुक्सान
9:02 PM, Jun 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी वैष्णो मंदिर के पीछे सोमवार दोपहर लगभग 11 बजे पीड़ित लाल बहादुर गोंड के कच्चे के मकान मे पुत्री खाना बनाते हुए एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। और धिरे धिरे आग विकराल रूप धारण कर लिया, जहां घर का सारा गृहस्थी का सामान जल गया वहीं इसकी सूचना डाला पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर अल्ट्राटेक फायर ब्रिगेड की टीम एवं डाला पुलिस मौके पर पहुंच गए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्रिय लेखपाल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें






