होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के दौरान मौत

चोपन थाना क्षेत्र के धौरहवां गांव में रविवार रात चारपाई पर सो रहे 21 वर्षीय गोलू सिंह गौड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे सोते समय करैत सांप ने युवक के पैर में डस लिया। गोलू ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

7:52 AM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के दौरान मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के धौरहवां गांव में रविवार रात चारपाई पर सो रहे 21 वर्षीय गोलू सिंह गौड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे सोते समय करैत सांप ने युवक के पैर में डस लिया। गोलू ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।जानकारी मिलने पर पिता रमाशंकर गौड़ ने बताया कि सांप डसने के बाद वह चारपाई के पास ही मौजूद था।

परिवार के लोगों ने काफी प्रयास कर सांप को घेरकर मार दिया। इसके बाद युवक को झाड़-फूंक के लिए गांव में ही ओझा के पास ले जाया गया।परिजनों के मुताबिक, भोर में ही युवक की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।बताया गया कि गोलू सिंह अविवाहित था और ट्रक पर खलासी का काम करता था।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions