होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लकड़ी के ढेर के पास खड़े युवक को विषैले सर्प ने डसा, उपचार जारी

लकड़ी के ढेर के पास खड़े युवक को विषैले सर्प ने डसा, उपचार जारी

9:28 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

लकड़ी के ढेर के पास खड़े युवक को विषैले सर्प ने डसा, उपचार जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। बरसात शुरू होते ही क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार सुबह विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में एक 20 वर्षीय युवक को अज्ञात विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर और पहले से बेहतर है।जानकारी के अनुसार, बैरखड़ गांव निवासी सूरज (20) पुत्र रामकुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास लकड़ी के ढेर के समीप खड़ा होकर लकड़ियां समेट रहा था। इसी दौरान लकड़ी में छिपे एक अज्ञात विषैले सर्प ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।बरसात में बढ़े सर्पदंश के मामलेबरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्रतिदिन एक से दो सर्पदंश के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों, लकड़ी के ढेर और अंधेरी जगहों पर विशेष सावधानी बरतें तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions