Accident:दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर सोमवार की शाम सड़क पार करते समय दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर बेटे के साथ सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
6:50 PM, Sep 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर सोमवार की शाम सड़क पार करते समय दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर बेटे के साथ सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, चोराटीडंडी कोटा निवासी 55 वर्षीय सोमारी देवी पत्नी बबूली यादव अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर तेलगुडवा चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही पल्सर बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोमारी देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।मंगलवार की सुबह ट्रामा सेंटर ले जाते समय एंबुलेंस में ही सोमारी देवी ने दम तोड़ दिया।इस संबंध में चोपन थाना के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि घायल महिला की मौत हो गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






