होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Accident:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में दुद्धी-रेनुकूट मार्ग पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कादल गांव के पास करीब तीन बजे हुआ। दोनों युवक हिंडालको में प्लंबर का काम करते थे और आपस में गहरे दोस्त बताए गए हैं

6:13 AM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

Accident:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


हिंडालको में प्लंबर का काम करते थे दोनों युवक, कादल गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसादुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में दुद्धी-रेनुकूट मार्ग पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कादल गांव के पास करीब तीन बजे हुआ। दोनों युवक हिंडालको में प्लंबर का काम करते थे और आपस में गहरे दोस्त बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार, रेणुकूट की ओर से रजखड़-दुद्धी की तरफ जा रहे खाली ट्रक (JH02 BN 3908) ने कादल गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान कटौली निवासी सूरज गौड़ (25) पुत्र स्व. जीत सिंह गौड़ और मझौली निवासी मनोज कुमार गौड़ (24) पुत्र जयकरण गौड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक हिंडालको में प्लंबर का कार्य करते थे और काफी समय से एक साथ काम करने के साथ ही गहरे दोस्त भी थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि मृतक सूरज गौड़ तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी दो बहनें भी हैं। दोनों युवकों की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों और परिवारों में मातम छा गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions